21 December Rashifal: इन 5 राशियों पर महादेव की बनी रहेगी कृपा, मिलेगा धन लाभ, वापस होंगे पुराने कर्ज

21 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 दिसंबर 2020 राशिफल | 21 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों के घर में किसी बात को लेकर दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आप अपनी हिम्मत बनाए रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास का नतीजा हासिल होगा। बड़े अधिकारियों का सपोर्ट मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी तनावपूर्ण रहने वाला है। घरेलू काम अधिक होने की वजह से आप शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। आप अपने विचारों को हावी मत होने दीजिए। पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। कार्य प्रणाली में सुधार आने की संभावना है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम जीवन खूबसूरत रहेगा। काफी लंबे समय से जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के कुछ जरूरी कामों में परेशानियां महसूस होंगीं। यदि आपने कोई नया व्यापार स्टार्ट किया है तो यह आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आप अपनी जुबान पर काबू रखें। घर-परिवार का माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। गाड़ी चलाते समय सावधानी जरूरी है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। महादेव के आशीर्वाद से पुराना कर्ज वापस मिल सकते हैं। आप कोई नई योजना पर कार्य करेंगें। जिसका लाभ मिलेगा। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सभी जरूरी काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। पारिवारिक तनाव को गंभीरता से मत लीजिए, क्युकी ये सिर्फ मानसिक दबाव में बढ़ोतरी करेगी। इस राशि के लोग अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। अचानक आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना पूर्ण हो सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला साबित होगा। आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को किसी पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। घरेलू परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। काम में आप पूरा ध्यान करने की कोशिश करेंगे। लंबे वक्त बाद पुराने मित्रों से मिलकर पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि यह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के जातक किसी से भी कोई वादा ना करें, जिसको आप पूरा ना कर पाएं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।