21 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 3 राशियों पर रहेगी गणेश जी की विशेष कृपा, तरक्की और अच्छे अवसर के मिल रहे संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे थे, तो उनसे आज काफी हद तक निजात मिल सकता है। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे व्यक्तियों को आज तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी बेचैनी का कारण बन सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्रों में जो व्यक्ति कार्यरत हैं, उन्हें कुछ नए कामों के शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों की स्थिति पहले से बेहतर नजर आ रही है और आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन फिर भी वह मामला नहीं सुलझ पाएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर हो जाएगी। बिजनेस कर रहे व्यक्ति अपने बिखरे व्यापार के कामों को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले व्यक्ति किसी बड़े सौदे को फाइनल करेंगे, जिससे उन्हें लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आज आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर की साफ-सफाई और रख-रखाव आदि पर पूरा ध्यान रखेंगे। आपको नौकरी में किसी व्यक्ति की बातों में नहीं आना है, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने मन में चल रही उलझनों के ऊपर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप सही फैसला ले सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। नौकरी के साथ-साथ यदि आप कोई पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। लेकिन आपको किसी मित्र की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा और आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप अपने काम शुरू करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आज वापस मिल सकता है, जो आपकी खुशी की वजह बनेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आमदनी प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जीवन में चल रही परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दिन की शुरुआत बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी से धन उधार लेने से बचें। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ देकर जा सकता है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन कुछ कमजोर नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी वह अपनी मेहनत से काफी धन कमाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको किसी मन में चल रही उलझन पर अपने माता-पिता से बातचीत करनी चाहिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर नजर आ रहा है, किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का ट्रांसफर दूसरी जगह पर हो सकता है, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों से दूर हो सकते हैं। आप किसी वाहन को चलाते समय बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि हानि होने की संभावना है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।