21 February Rashifal: इन 7 राशियों का शुभ रहेगा दिन, बाकी राशि वालें भी जाने अपना हाल

21 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 फरवरी 2021 राशिफल | 21 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आप अपने पारिवारिक मामलों पर गंभीरता से ध्यान देंगे। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा उदास रहेगा। सोचे हुए कामों में सफलता ना मिलने की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। अनजान लोगों से थोड़ा बचकर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल नजर आएंगे। अचानक आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी, इसलिए आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज आपको उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में चल रही रुकावट दूर हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने रिश्तो के महत्व को समझना होगा। प्रेम जीवन में निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। अगर आप कोई यात्रा कर रहे हैं तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। कोई मनपसंद काम पूरा होने की वजह से आपको बेहद खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज अपने घरेलू कामों में थोड़ा व्यस्त रहेंगे। कोई पुरानी चिंता आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। बेवजह का तनाव लेने से बचें। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान हो सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। घर-परिवार से जुड़े हुए मामलों को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होने वाला है परंतु आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे। व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। माता पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मतभेद हो सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपका मन इधर-उधर की बातों में भटक सकता है इसलिए मन की शांति के लिए आपको पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस के कार्य अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए।