21 January Rashifal: इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस्मत के सहारे मिलेगा बड़ा लाभ

21 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 जनवरी 2021 राशिफल | 21 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के मन में आज बेकार की चिंता बनी रहेगी, जिससे आपका पूरा दिन काफी तनाव पूर्वक व्यतीत होने वाला है। कुछ जरूरतमंद लोगों की भलाई कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक परेशानियों को लेकर आप काफी सोच-विचार में डूबे रहेंगे। पैसा कमाने के तरीके तलाश कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के आज सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको काफी फायदा मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। काम के सिलसिले में आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। आय के अनुसार आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की मिलेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती भरा व्यतीत होगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज के प्रति काफी धैर्य रखना होगा। मुश्किल परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लीजिए। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। कामकाज का बोझ कम रहेगा। कुछ नया करने का सोच विचार कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे। बच्चों की तरफ से परेशानी कम होंगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधा दूर हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज गाड़ी चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। कामकाज के मामले में आप लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि निवेश करते समय सोच-विचार जरूर करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है। मानसिक तनाव दूर होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। सफलता के मार्ग हासिल हो सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। भागीदारों के सहयोग से आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने का सोच-विचार करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से आप थोड़ा व्यस्त हो जाएंगे। कामकाज में मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।