21 जनवरी 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की किल्लत होगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। वहीं जो व्यक्ति काफी लंबे समय से जॉब के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको हर किसी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। आज आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिल सकता है। बड़े भाई बहनों के सहयोग से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ हो सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपकी आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपको तरक्की प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में की गई मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम से आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज कुछ मामलों में आप कंफ्यूज रह सकते हैं। आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आज आपको दूसरों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं। कमाई बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको सबका सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से आप काफी परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होने के योग बने हुए हैं। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने काम में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है। पैसों से जुड़ा हुआ कोई कार्य रुक सकता है, जिसकी वजह से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ेगी। जो युवा प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बनी हुई है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपके जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप पूरे दिन नई उर्जा के साथ काम करने वाले हैं। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आज मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। आप उनके साथ फिल्म देखने की योजना बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अपने माताजी का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो व्यक्ति वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होने की संभावना है। इस राशि वाले व्यक्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वह समय से पहले पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत हो सकती है। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉर्मेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफार्म भी मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ की संभावना है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा, क्योंकि मौसम में परिवर्तन तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। कुछ लोगों के साथ वाद विवाद होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप धार्मिक किताब पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ आप कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। पिताजी के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे। आप कार्यस्थल में खूब मेहनत करेंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।