21 July Rashifal: इन 2 राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, वहीं इन राशियों को कष्टों से मिलेगा निजात

21 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 जुलाई 2021 राशिफल | 21 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेते वक्त धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपको फायदा मिलने की उम्मीद है। जो हतक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। घर के किसी सदस्य से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके हाथ लग सकते हैं। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो सकता है। माता-पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धन कमाने के नए स्रोत हासिल होंगे। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बहुत होगी। जीवनसाथी आपके साथ पूरी तरह से ईमानदार रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन भरा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपने जरूरी कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने बच्चों की नाकारत्मक गतिविधियों पर नजर रखें वरना आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास भरपूर नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे, आप लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन मजबूत नजर आ रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से दूसरे प्रभावित होंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आप अपने जीवन का कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। काम के सिलसिले में आप किसी से भी उम्मीद ना रखें, आपको अपने कार्य स्वयं पूरे करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई लाभ मिलने की संभावना नजर आ रहा है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ आप खुशी के पल व्यतीत करेंगे। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। खास व्यक्तियों की मदद से कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। धन के मामले में आपकी स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सबके चेहरे खिल उठेंगे। आप कहीं पैसे निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्य क्षेत्र में लगातार प्रगति हासिल करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। जो जातक बेरोजगार हैं, उनको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का अवसर प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरपूर रहेगी। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अचानक खर्चों को लेकर आप काफी सोच-विचार कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। किसी जरूरी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान होने की संभावना है।