21 जून 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, बुलंद रहेंगे सितारे, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 जून 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जो व्यक्ति कारोबार से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको किसी से उपहार मिलने के योग हैं। घरेलू कामकाज समय पर पूरे होंगे। कामकाज की योजनाओं से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कुछ नए और बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको कोई खास खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आज परिवार से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कुछ चीजों में आपको लोगों से उलझने से बचना होगा। संतान से आपको सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है, उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। कामकाज के तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारवालों के साथ खुशी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त हो सकता है। रुके काम में आज आपको सफलता हासिल होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में तरक्की प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने के योग हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। पूरे दिन आपका मन बहुत खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। माता-पिता की तबीयत पहले से ठीक रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को चिंतित करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें वह आपके सहायता करेगा। दूसरों के साथ किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। अचानक आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं जाने की योजना बनाएंगे। आपको किसी नए व्यापार से जुड़ने का मौका प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस प्राप्त हो सकता है। आपको अपने घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बाहर के खान-पान से बचना होगा। किसी जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिए भी तैयार रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिलने के योग हैं। आप किसी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पाएंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता हासिल होगी। शाम के समय किसी दोस्त से मिलने उनके घर जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने सोचे हुए कामों को पूरे करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कुछ घरेलू कामों में आज आपको फायदा मिल सकता है। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कुछ नए व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कला और साहित्य से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपको धन लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी, जो लंबे समय तक चलेगी। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरे होते दिख रहे हैं। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। आपको अपने काम स्वयं पूरे करने होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।