Site icon NamanBharat

21 जून 2023 राशिफल: आज 5 राशियों का दिन रहेगा खास, नौकरी और करियर से संबंधित परेशानियां हो जाएंगी खत्म

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आलस्य से भरा रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। मानसिक चिंता भी अधिक रहेगी, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। साझेदारी में काम करने से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी लीक हो सकती है। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओं से आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अचानक घर में किसी अतिथि का आगमन होने से आपका घर धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के कामों में यदि आप किसी से पैसा उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। मानसिक परेशानियां कुछ हद तक कम हो सकती हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा, क्योंकि आप किसी नए बिजनेस को करने की योजना बनाएंगे। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब हो पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। अगर आप महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार करना बहुत जरूरी है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्ति अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। किसी काम में अपने मित्रों की मदद ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। धर्म-कर्म के कामों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर मत कीजिए, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने से आज खुशी होगी। लेकिन आप अपनी परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर नजर आ रहा है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। धर्म-कर्म के कार्यों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने कामों के लिए सूची बनाएंगे, तभी आप उन्हें समय से पूरा करेंगे। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए भी दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप आगे बढ़ेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी। आपकी किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अभी कुछ समय और परेशान होना पड़ सकता है, उसके बाद ही राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाकर आगे बढ़ना होगा। नौकरी करने वाले व्यक्ति कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों के बहकावे में नहीं आना है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल जाएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जो व्यक्ति कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Exit mobile version