21 मार्च 2023 राशिफल: आज 5 राशियों के जीवन के कष्ट होंगे दूर, बजरंगबली की कृपा से मिलेगी खूब तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। अचानक एक से ज्यादा स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आपको कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें। आपको अपनी मेहनत से अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आजा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। अनुभवी व्यक्तियों के साथ उठना बैठना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको किसी भी मामले में जल्दीबाजी में फैसला लेना ठीक नहीं है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पूरा पाठ पढ़ाएंगे। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ होने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में अगर कोई समस्या चल रही है, तो वह भी समाप्त हो जाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से आप उत्साहित होंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास फलीभूत होंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घरेलू खर्च पर कंट्रोल रखें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनसे आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।