21 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों पर भोले बाबा रहेंगे मेहरबान, कम मेहनत में मिलेगी ज्यादा सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी संतान के कुछ बढ़ते हुए खर्चों को लेकर भी परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप उनसे बातचीत करेंगे। व्यापार करने वाले व्यक्तियों के द्वारा किए गए प्रयास आज रंग लाएंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। कम मेहनत में अधिक ज्यादा कामयाबी हासिल करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी की बातों में आकर कहीं गलत निवेश कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ धन भी उधार ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज फिर से शुरू करेंगे, जिनसे आप अच्छा लाभ भी आसानी से कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कमाई के स्त्रोत में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। विदेश से जो व्यक्ति बिजनेस करते हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे व्यक्तियों को अभी कुछ समय और परेशान हो होना पड़ेगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आप आगे बढ़ेंगे और कोई किसी नई वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन पहले से ठीक रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का दिन बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जो व्यक्ति ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी विदेशी कंपनी में काम करने को मिल सकता है। आप उत्साह से काम में आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहने वाला है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है लेकिन आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर आप उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्रेम और स्नेह मिलता रहेगा। अगर आप भाग्य के भरोसे किसी काम को छोड़ते हैं, तो उसमें आप सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको गुस्सा करने से बचना होगा। आज आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लाया है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए नुकसान दे सकता है। आपको किसी भूमि और वाहन के मामले में अपने भाइयों से सलाह मशवरा जरूर करना होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र के घर पर उससे मुलाकात करने के लिए जा सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।