21 अक्टूबर 2022 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, कम होंगे घरेलू खर्च

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों से दूर रहना बेहतर रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पैसों का उधार लेन-देन करने करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जल्दीबाजी में कोई भी कार्य करने से बचना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकता है। घर परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है, जिससे आपको बातचीत करके समाप्त करना होगा। भावनात्मक मामले में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह इच्छा भी आपकी पूरी हो जाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कारोबार कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति भी अणि साख चारों ओर फैलाएंगे और कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। माता-पिता से आप किसी बात पर ना उलझे, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पारिवारिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है, तो उसको सुलझाने की कोशिश कीजिए। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी काम समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलते हुई नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। अगर कोई पुराना वाद-विवाद खत्म चल रहा है, तो वह खत्म हो जाएगा। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कामकाज में की गई कोशिश सफल रहेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। बिजनेस कर रहे व्यक्ति यदि बिजनेस की गति को लेकर परेशान है तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। संतान के करियर की यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आमदनी के नए-नए स्रोत हासिल होंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार में चल रहे तनाव से आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। कारोबार कर रहे व्यक्ति उन्नति पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन वह किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आपको लाभ प्राप्त होगा और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी कुछ योजनाओं को पूरा करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा और आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको काफी सोच विचार करने के बाद ही चलना होगा। गुप्त शत्रु आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। अगर कोई भी शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें लापरवाही करने से बचना होगा। अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यवसाय की योजना बनाकर काम करेंगे, तो आपके साथी इसमें आपकी पूरी मदद करेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। कार्यस्थल में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आर्थिक तौर पर फायदा मिलने के योग हैं। व्यवसाय से जुड़े हुए किसी भी मामले को कल पर नहीं टालना है। आप अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।