21 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का खुलेगा नसीब, धन प्राप्ति के बन रहे प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों को उम्मीद से बढ़कर धन लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में अगर किसी प्रकार की समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आपको आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन खत्म हो जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको आज अपने दोस्त द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है, बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ा अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह नौकरी में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपका कोई शत्रु आपको कोई गलत सूचना दे सकता है, जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय को लेंगे। आज आपके मानसिक रूप से खुश रहने के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, भविष्य में आपको इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो व्यक्ति व्यवसाय करते हैं, वह आज अपने बिखरे पड़े व्यवस्था को ठीक करने में दिन का काफी समय लगाएंगे। घरेलू जीवन में यदि कुछ समस्याएं आपको घेरे हुए थे, तो उनसे आज आपको काफी हद तक निजात मिलती नजर आ रही है। आज आपको किसी नए प्रोफेशन से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आज आपकी पुरानी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। खास लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर लेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन आज संतान के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा। आप अपने मित्रों से आज कोई मदद मांग सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना चाहिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आप उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आप उत्साहित रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगी। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ आज आप पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे घूमने फिरने में आपको कुछ शांति मिलेगी। आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों का आज हल हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए आज कोई भी फैसला बहुत ही सोच विचार कर लीजिए। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। तनाव के कारण आपको सिरदर्द आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा होगी और उनको कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा, जिसमें अत्यधिक मेहनत की जरूरत होगी। आमदनी के तो आपको कुछ नए नए स्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आप अपने गुस्से के कारण कुछ बनते हुए कामों को भी बिगाड़ सकते हैं इसलिए आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा।