22 अगस्त 2022 राशिफल: आज शिव जी की कृपा से इन 3 राशियों के कष्ट होंगे दूर, नौकरी में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। कारोबार में बरकत होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा हानि हो सकती है। आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई कुछ योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। राजनीति और सामाजिक कार्यों से संबंधित आपको कुछ मीटिंग में जाना पड़ सकता है, जहां आपकी बात को मान-सम्मान दिया जाएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। अगर आपने पहले पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भाग्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम नजर आ रहा है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने कुछ जरूरी कामों के तरीकों में बदलाव करेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन में जो भी दुख परेशानियां चल रही थीं, उनका समाधान हो सकता है। आप अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में आपको बेहतरीन लाभ देगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा जरूर करेंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा निवेश दे सकता है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन बहुत खुश रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर निपटाकर अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध स्थापित होंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। घर की जरूरतें पूरी होंगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपकी आमदनी के साधन बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने सभी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा, जिसके कारण उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबारियों का उनके क्षेत्र में आज प्रभाव बढ़ेगा और उनके तेज के सामने उनके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको किसी भी सौदे को बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वह गलत भी हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगी। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनसे मिलकर आप अपने आपको प्रभावशाली बना पाएंगे। परिवार के किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।