22 December Rashifal: मेष, कन्या और धनु राशि वाले इन कामों से रहें दूर, बाकी भी पढ़ें अपना राशिफल

22 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 दिसंबर 2020 राशिफल | 22 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। आप अपने मन को इधर उधर भटकने मत दीजिए। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आगे चलकर पछताना पड़ सकता है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप अपने कामकाज में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है। आप अपनी प्रतिभा के बल पर कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा करेंगे। समाज सेवा में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करके आपको सुकून मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज अपने सभी कार्य आसानी से खत्म करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना नजर आ रही है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चुनौती भरा रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सरकारी कामकाज में आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय आप ट्रैफिक नियमों का पालन कीजिए। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के लोगों को इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। आप समय का सदुपयोग कीजिए। कार्यस्थल में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को आज काफी सतर्क रहना होगा। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बच्चों और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विदेश से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। संतान की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। माता की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य अच्छा फायदा मिलने वाला है। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद व्यस्त भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप अपने काम में निरंतर प्रयास करेंगे तो आपको अपनी मेहनत का परिणाम बहुत ही जल्द मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। आप पैसों का लेनदेन करते समय थोड़ा सतर्क रहें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति की बात आगे बढ़ सकती है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आपको फायदा मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने लव पार्टनर से सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज मन काफी शांत रहेगा। आप खुद को केंद्रित करेंगे। विरोधियों को परास्त करेंगे। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अधिक लाभ कमाने के चक्कर में कोई भी शॉर्टकट ना अपनाएं अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन शुभ रहेगा। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी नया समझौता करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल करनी होगी। यदि आप कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उसको पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।