22 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 4 राशियों का दिन रहेगा बेहद शुभ, सोचे हुए कामों में मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग बने हुए हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का समय अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जिस काम को करने के लिए सोचेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई बहनों की सहायता से आपके कार्य जल्द और आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा हुआ काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक आमदनी से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो व्यक्ति नया निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जो व्यक्ति आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुएं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उनके लिए प्रगति पूर्ण वाला आज का दिन है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। नए कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी लेकिन आज आप कोई भी जोखिम ना उठाएं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्या आज दूर होंगी। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्तो में सौहार्द बढ़ेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर बेहद खुश होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। नई-नई योजनाओं की तरफ सोच विचार करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। कुछ नया करने की इच्छा आपको होगी। अगर आप हाई लेवल के परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो मेहनत करते रहें, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एंजॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खास रहेगा। दांपत्य रिश्ते में नाराजगी आज खत्म हो जाएगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे। उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा जल्दी आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। दोस्तों की खुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी खुशी होगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। वैवाहिक जीवन आज खास रहेगा। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच रखते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय बहुत अच्छा रहेगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी कोई पुरानी चिंता खत्म हो जाएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आएगा। शुगर की समस्या से परेशान व्यक्ति आज अपने खानपान से परहेज रखें। सोना-चांदी के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी लंबे समय से सोची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें खरीदने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपना आर्थिक पक्ष देखते हुए खर्चों पर ध्यान देना होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें बहुत जल्द अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। मानसिक चिंता दूर हो जाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको आमदनी के हिसाब से खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाए रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं, तो रोज से आज अधिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।