22 February Rashifal: कन्या और कुंभ राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, बाकी राशियों का भी जानें हाल

22 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 फरवरी 2021 राशिफल | 22 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा परंतु आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहने वाला है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा। रुके हुए कामों पर ध्यान दीजिए। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने पीने की योजना बन सकती है। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रयास सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा नकारात्मक नजर आ रहा है। आप अपनी मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी या गुम होने की आशंका बनी हुई है। संतान की शिक्षा को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। भाग्य से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। प्रॉपर्टी के कामों में भारी मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों की सहायता से लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पुराने किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ज्यादातर कामों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कानूनी वाद-विवाद खत्म होंगे। आमदनी के अनुसार आपको अपने ऊपर थोड़ा संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। चारों और सुखद वातावरण रहने वाला है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। काफी दिनों से रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर घर में सदस्यों से विचार विमर्श हो सकता है। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की सहायता मिलेगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। किसी के साथ यादगार मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। घर में प्रिय अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस करने का अवसर मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के बलबूते आपको हर क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों का आप डटकर सामना करेंगे। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन और मकान खरीदने का विचार करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पैसों के लेनदेन से बचें। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक व्यय हो सकता है। आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।