22 फरवरी 2023 राशिफल: आज 6 राशि वालों को प्रमोशन और अच्छे लाभ के संकेत, आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ स्थल पर जाने के योग बन रहे हैं। जो व्यक्ति ट्रैवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज अधिक फायदा होने के योग हैं। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिए जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जो शिक्षक हैं, वो छात्रों को कुछ नया सिखाएंगे। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बनी हुई है। शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत होगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिए टीवी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। ऑफिस जाते समय समान और जरूरी पेपर को लेना ना भूलें। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते रुक सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। कारोबार के साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाकर रखने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने आत्मविश्वास को कम मत होने दीजिए। मन लगाकर कार्य कीजिए। उचित मेहनत से कार्य में आ रही रुकावट दूर हो जाएगी। जो व्यक्ति कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया साबित होगा। बिजनेस में कोई नया निवेश करने की योजना बन सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा होने के योग हैं। किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा आज पूरा करेंगे, इससे आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखते में खूब लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप अपने पुराने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अपने पुराने कामों का फॉलोअप ले सकते हैं। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी के सामने रखने से पहले एक बार चेक जरूर कर लीजिए। किसी काम में की गई कोशिश सफल हो सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने के बारे में विचार करना होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आज आप अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। इस राशि के जो व्यक्ति लेखन के क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं, उनके लिए आज अपनी प्रतिभा को निखारने का दिन रहेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो माता-पिता से बात जरूर कर लें। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए आपके पास कॉल आ सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके पास खुद चलकर खुशियां आने वाली हैं। आपकी आमदनी बढ़ने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसका आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होने वाला है। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आज वह चिंता दूर हो जाएगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगी। आज अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए टीचर से सलाह लेंगे, आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग मिल सकता है। घर से निकलते समय माथे पर चंदन का टीका लगाकर जाएं, सारे काम ठीक प्रकार से पूरे होंगे। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।