22 January Rashifal: कन्या और मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, कुंभ राशि को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें राशिफल

22 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 जनवरी 2021 राशिफल | 22 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कुछ मामलों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल की वजह से धन संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय समझदारी से काम लें। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। निवेश संबंधित कामों में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरी के क्षेत्र में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट कर सकते हैं। पुराने अनुभव से लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन का सही प्रबंधन करने में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपको धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अचानक लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज धन संबंधित फायदा मिलने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। कामकाज में सफलता हासिल होगी। छोटे निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुखद एहसास होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अपने दिमाग की सुननी होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मित्रों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज लाभ प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सही योजना बनाकर लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। लंबे समय के लिए किया गया निवेश लाभप्रद साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने बच्चों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आज लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाएं। आपकी कोई कीमती चीज वापस मिल सकती है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के आज बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। किस्मत के सहारे आपको लाभदायक योजनाएं हाथ लगेंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज लाभ प्राप्त हो सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। कामकाज में सफलता हासिल होगी। छोटे-छोटे निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो आप अपना कर्ज उतार सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल नजर आ रहे हैं। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा नीरस रहेगा। बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। काम में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है परंतु आपको खुशी मिलेगी।