22 जुलाई 2022 राशिफल: आज माता रानी की कृपा से 5 राशियों को मिलेगी अपार सफलता, अधूरी मनोकामना होगी पूर्ण

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्ति आज कोई बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको बहुत खुशी महसूस होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी, जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। अगर आपने पहले किसी भी प्रकार का निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका आगे चलकर आपको फायदा प्राप्त होने वाला है। पति-पत्नी के बीच अगर कोई गलतफहमी चल रही थी, तो आज वह खत्म हो जाएगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी की तलाश आज खत्म होगी, आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कोई कॉल आ सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बहुत खुश होगा। सरकारी विभाग से जुड़े हुए व्यक्तियों के वेतन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। डेकोरेशन का बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा बिगड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आप अपने काम पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपका कार्य विलंब हो सकता है जिसके चलते बड़े अधिकारियों के नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। किसी तजुर्बेकार व्यक्ति से आपको बिजनेस को आगे बढ़ाने का सही तरीका पता चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आप को चपेट में ले सकती हैं। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, उन्हें दवाई समय पर दीजिए। वाहन चलाते समय थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। नवविवाहित दंपति अपने पार्टनर से कुछ शेयर करेंगे। किसी नासमझ की राय से व्यापार में नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। सेल्स में आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। ऑफिस के कामों में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में किसी मेहमान के आगमन से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार करने वाले व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप नया वाहन लेने के बारे में सोच विचार करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले व्यक्तियों को अच्छा प्रॉफिट होगा। बच्चों को अपना ईगो छोड़कर माता-पिता की बातों को समझना चाहिए। कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सरकारी विभाग से जुड़े हुए व्यक्तियों का प्रमोशन होने का योग बना हुआ है। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। मार्केट में आप अपने पर्स ध्यान दीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस राशि के शिक्षकों का प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किसी नए व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। किसी दोस्त की वजह से आपको नौकरी मिलेगी, जिससे आपकी दोस्ती और गहरी होगी। आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। साझेदारी में अगर कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने प्रोडक्ट का अच्छा प्रचार कर सकते हैं।