22 March Rashifal: आज इन 5 राशि वालों को धन लाभ के हैं संकेत, परिवार में बनी रहेगी खुशियां

22 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 मार्च 2021 राशिफल | 22 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने जरूरी कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे परंतु छिपे हुए शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए जातकों से दोस्ती हो सकती है। किसी भी अनजाने जातक पर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा नजर आ रहा है। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज के प्रति धैर्य रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज बुरी संगति से बच कर रहना होगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उससे पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। सफलता के कई मार्ग हासिल होंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति की बातों में ना आएं। धन का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आप बुरी संगति से बचकर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कामकाज को अंजाम देने वाले हैं। भूमि भवन से संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज धन का इस्तेमाल बहुत ही संभलकर करने की जरूरत है अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। कोई भी काम करते समय आप जल्दीबाजी मत कीजिए। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सहायता मिल सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको भविष्य में अच्छा परिणाम मिल सकता है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप कोई भी काम कल पर ना टालें। अचानक आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपको अधिक मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। माता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिल सकती है। धन के मामले में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ पुरानी गलतियों से सीखने का भी प्रयास कीजिए। कर्ज लेने की स्थिति से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। विद्यार्थी कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप अपने हर कार्य समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। पुराने संपर्कों से लाभ उठा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ प्राप्ति की प्रबल संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आपके सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।