22 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल, लंबे समय से अटके हुए काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको लेन-देने के मामलों में काफी सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, तो बेहतर रहेगा। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा नजर आ रहा है। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जरूरी काम पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप किसी को भी पैसा उधर मत दीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। शासन प्रशासन के मामलों में आज आप थोड़ा सतर्क रहें। अगर किसी कानून की संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप लंबे समय से परेशान परेशान चल रहे थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। विदेशों से व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। अगर सेहत में कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए। आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या दे सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलने के योग हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शादीशुदा व्यक्तियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर के छोटे बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल जाएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग हैं। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आपकी कला और कौशल में सुधार होगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी संतान के उत्साह को बनाए रखना होगा, तभी वह परीक्षा में अत्यधिक मेहनत कर पाएंगे और आपकी कुछ योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए समय बहुत बेहतर नजर आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज आपको सावधान रहना होगा और कोई भी फैसला भावुकता में मत लीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता हुआ नजर आ रहा है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको अपनी परेशानी से छुटकारा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी सरकारी योजना से लाभ होने के योग बने हुए हैं। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। घर परिवार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। कुछ नए रिश्ते को लेकर आज बल मिलेगा और आपको किसी नई योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति बचत योजनाओं को पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। निजी मामलों में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होता हुआ दिख रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्य क्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।