22 नवंबर 2022 राशिफल: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, आमदनी के खुलेंगे नए रास्ते

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के करियर में अगर कोई समस्या आ रही थी, तो वह उसे दूर करने के लिए गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार में आप लोगों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। आपको कोई अच्छा लाभ भी मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने साथ-साथ दूसरों के कामों में भी हाथ डालेंगे। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। यदि आपने पहले कोई प्रॉपर्टी में निवेश किया था, तो आज आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। घर परिवार की चिंता अधिक सताएगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप घर परिवार में यदि बड़ों की सलाह मानकर चलेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम दिया जाए, तो आपको उसे अच्छे से निभाना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आज सुधार होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं लेकिन आपको अधिक खर्च करने से बचना होगा। जो व्यक्ति विदेश में जाकर कोई व्यापार करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा भी जरूर पूरी होगी। आप अपनी सेहत में चल रही गिरावट की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय पर पूरा करते रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में खुशियां रहेंगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आपको व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी धार्मिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अच्छा धन कमाने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। मार्केटिंग संबंधित कार्य पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है यही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपको काम की अधिकता होने के कारण थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। घर परिवार में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर किसी बाहरी व्यक्ति को कोई बात बताई तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपके प्रताप व प्रभाव में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। उन्नति के नए-नए रास्ते खुलेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग हैं। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिससे आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके चारों और का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। धन के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। परिवार में किसी पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपके प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने सभी कार्य समय पर पूरा करना होगा अन्यथा बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। घर पर किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। संतान से संबंधित समस्याओं को आप उनसे बातचीत करके सुलझाने में कामयाब रहेंगे।