Rashifal 22 September: मेष और सिंह राशि सहित इन 4 राशियों का भाग्य रहेगा प्रबल, मिलेगा आर्थिक लाभ

Rashifal 22 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 September 2020 Rashifal | 22 सितंबर 2020 राशिफल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन में तरक्की के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भागीदारों के सहयोग से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहना होगा, क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, परंतु कहीं भी पैसा लगाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय मत लीजिए। स्वास्थ्य के प्रति आप सतर्क रहें। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। आप अपने व्यापार में पहले से काफी सुधार कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको भारी मुनाफा मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। व्यापार में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के आज सभी कार्य सफल रहेंगे। आप अपनी योजनाओं को फलीभूत कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आजका समय मजबूत रहने वाला है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी खास व्यक्ति से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति पर ध्यान दीजिए। आज का दिन पूंजी निवेश करने के लिए ठीक नहीं है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को संभल कर रहना होगा। सरकारी कामकाज अधूरे रह सकते हैं। किसी पुरानी चिंता को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार में आपको घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। लव पार्टनर से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। प्रेम जीवन की स्थिति बेहतर रहेगी। शारीरिक रूप से आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए थोड़ा बचकर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने वाला है। जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। आपको अपने कामकाज और परिवार के बीच संतुलन बना कर रखना होगा। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। व्यापार, नौकरी में सब कुछ अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को भाग्य के सहारे आज लाभ मिलने के संकेत दिख रहे हैं। धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। व्यापार में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहेगा। किसी पुरानी परेशानी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर धैर्य और संयम बनाए रखें। कामकाज में जल्दी बाजी करने से बचना होगा। आज आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य के मामले में आपको काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता से प्रेम और सहयोग मिलेगा।