23 April Rashifal: सिंह राशि वालों को कार्यों में मन मुताबिक मिलेगा लाभ, बाकियों का ऐसा रहेगा हाल

23 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 अप्रैल 2021 राशिफल | 23 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। जरूरतमंदों की सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों को मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। कोई चोट या रोग से बाधा उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता की सेहत का ध्यान दीजिए। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अचानक आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों की डूबे हुई रकम मिल सकती है। व्यापार से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिलेगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। निवेश संबंधित कामों में आपको मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की सभी योजनाएं फलीभूत होंगी। कार्यस्थल में अचानक कुछ परिवर्तन हो सकता है, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार थोड़ा अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। धार्मिक कामों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सत्संग का लाभ मिल सकता है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को दूर संचार माध्यम से कोई दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। व्यापार में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते समय जल्दीबाजी मत कीजिए। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। किस्मत कई मामलों में साथ देगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को प्रॉपर्टी के कामकाज में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। निवेश संबंधित मामले शुभ रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में भागीदारों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। अचानक दु:खद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। बेकार की बातों की तरफ ध्यान मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। नई-नई योजनाओं की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।