23 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 2 राशि वालों पर होने वाली है धन की बरसात, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। समाज हित में काम करेंगे। पुत्र वधू से आपको सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सारी चिंता दूर हो जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका साथ देंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आपके फैंस बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपके किसी काम की तारीफ हो सकती है। जो व्यक्ति किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपना अभ्यास जारी रखना होगा। इस राशि की महिलाओं का दिन काफी बढ़िया रहेगा। अगर आप अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कठिन कामों को भी आप अपनी मेहनत से पूरा कर लेंगे। आपको अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाए रखें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापार में कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। किसी यात्रा से फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कारोबार में थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ना उचित रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग बन हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। धार्मिक कार्यों की तरह को आपका झुकाव रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आप खुद अपनी कोई दुकान चलाते हैं, तो आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, उनको अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको सम्मानित किया जाएगा। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का समय अनुकूल रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होते रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। बेरोजगारों को रोजगार का अच्छा मौका प्राप्त होगा। आपको अपने सभी रुके हुए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको कुछ सहयोगियो की आवश्यकता पड़ेगी, जिनकी सहायता से आपका व्यापार जल्द ही नई ऊंचाइयां छू लेगा। इस राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्य क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप के ऊपर रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के प्रमोशन से जुड़ी हुई अच्छी खबर जल्द सुनने को मिल सकती है। हर कदम पर दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, उनसे अपने मन की बात आज शेयर करके आपका मन हल्का हो जाएगा। ऑफिस में अपने काम से काम रखें, ताकि काम समय पर पूरा हो पाए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। अगर आप कोई टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो जल्दी आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। ऑफिस के काम से आज दूर यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी मित्र की मदद से आपका काम पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपसी तालमेल बने रहेंगे। किसी यात्रा का विचार आपके मन में आ सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके कैरियर के लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।