23 February Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल से इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

23 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 फरवरी 2021 राशिफल | 23 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को पैसों के लेनदेन में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातक थोड़ा संभल कर रहें। क्योंकि आपके मुनाफे में कमी आने की संभावना नजर आ रही है। अचानक किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय मत लीजिए। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा अन्यथा चोरी या गुम होने की आशंका बन रही है। पुराने दोस्तों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज फिजूलखर्ची को लेकर अधिक परेशान रहेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। व्यापार में लाभदायक समझौता होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो आप गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पुराने किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कामकाज में किस्मत पूरा साथ देगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। जीवन में तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। प्रेम और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातक बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर चलें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपने व्यापार में लाभ मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आप कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु खानपान में सुधार करने की जरूरत है। पुराने निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज धन संबंधित मामलों में काफी संभलकर रहने की जरूरत है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आपका व्यापार जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए, किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। घरेलू जरूरतों के लिए थोड़ा अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से बचना होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। कोई भी नया काम शुरू कर रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होने वाला है। काफी लंबे समय से जिस काम को करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार सही चलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। धन कमाने के जरिए हासिल हो सकते हैं। देवी मां की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों से बेहतर रहेगा। आपका पराक्रम रंग लाएगा। धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।