23 June Rashifal: आज इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, अधूरी मनोकामना होगी पूरी

23 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 जून 2021 राशिफल | 23 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। कारोबार से जुड़ा हुआ कोई फैसला ले सकते हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। खास व्यक्तियों की मुलाकात से आपको फायदा मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आ सकता है। अनजान व्यक्तियों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा खा सकते हैं। कोई भी फैसला जल्दीबाजी में लेने से बचना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों की मदद मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए। घर में उल्लास का माहौल आपके तनाव को कम कर सकता है। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए जातक अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आप किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बने रहेंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की किस्मत आज पूरा साथ देने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। ऑफिस के काम से आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। मानसिक तनाव कम होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में आज कुछ नया देखने को मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जीवन में कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विषम परिस्थितियों पर आप काबू पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शाम के समय खुशखबरी मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। कामकाज पूरे करने में समय अधिक लग सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। खर्चों में कमी आएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए अन्यथा आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको ऊर्जावान बने रहना होगा। कोई भी बड़ा निवेश ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन नया व्यापार की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। व्यापार में धन लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। मेहनत से अधिक फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे और आपका जीवनसाथी पूरा सहयोग देगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। सरकारी विभाग में कार्यरत व्यक्तियों की योजनाएं पूरी होंगी। बेरोजगार जातकों को अच्छा रोजगार मिलने की संभावना है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। निवेश में शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संतान की तरफ से टेंशन कम होगी। दोपहर को कोई दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। खान-पान में सुधार कीजिए। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे।