23 May Rashifal: इन 3 राशियों का बढ़ेगा मान-सम्मान, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें राशिफल

23 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 मई 2021 राशिफल | 23 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर आज का दिन ठीक व्यतीत होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यस्थल में अचानक कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। साथियों से मतभेद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण नजर आ रहा है। घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आप गलत कामों में धन खर्च मत कीजिए। शारीरिक रूप से थकान महसूस हो सकती है। संतान की समस्या को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपना पूरा फोकस कठिन विषयों में करें। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। व्यापार में आपको लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में सुख-समृद्धि आएगी। माताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जो बेहद कारगर साबित होगा। जमीन-जायजाद से संबंधित कार्य सफल होंगे। मानसिक रूप से आप काफी हल्का महसूस करेंगे। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। बातचीत के दौरान आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आपका भी परेशान रहेंगे। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। अजनबीयों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को परिवार में बड़े बुजुर्गों से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आपका जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। आपके मन में खुशी की भावना बनी रहेगी। अविवाहित जातकों को विवाह का योग बन रहा है। नौकरी या व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। पिता और सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। इसलिए इधर-उधर बेकार धन खर्च मत कीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विदेश में काम कर रहे जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करने का सोच रहे हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। मेहनत से आपको सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज कुछ नया करने की सोच सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। मानसिक रूप से आप काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। बिजनेस में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू काम को लेकर थोड़े बिजी रहेंगे।