23 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों के लिए दिन होगा मंगलकारी, धन लाभ के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कुछ मुश्किलों भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं और उन्हें पूरा करके ही शांत बैठेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी करने से बचना होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो व्यक्ति मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ा पद मिलने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। संतान की तरफ से सारी चिंता खत्म हो जाएगी। आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिल थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे लेकिन उसमें कुछ समय बाद सुधार होगा। आज आप रूमानी अंदाज में रखने के कारण प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी मेहनत से काम करके अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको यदि किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिलता है, तो जरूर कीजिए। कार्यक्षेत्र में आप कठिन मेहनत करके बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं अन्यथा सब आपके हाथ से निकल सकता है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप उनसे अपने मन की बातों को शेयर करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे, हर काम में उनका पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप किसी भी समस्या से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कठोर निर्णय लेकर आज अपनी प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। आप खुद को साबित करने के चक्कर में किसी गलत काम को भी करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने हर कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। छात्र किसी परीक्षा में अच्छा पर दर्शन करके अपने गुरुजनों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों में आज एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे वह अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाने में सफल रहेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन मेहनत के बाद आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आज अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को आज उनका साथी मिल सकता है, जिसमें कन्फ्यूजन रहेगी कि किस रिश्ते में आगे चलूँ या ना चलूँ। आपको आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की बहुत कम उम्मीद नजर आ रही है।