24 अगस्त 2022 राशिफल: आज 3 राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा, कम मेहनत में मिलेगी अधिक सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। धन के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो व्यक्ति विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। नए नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से विश्वास करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके बाद आपके जूनियर परेशान रहेंगे और वह आपके काम में कुछ ना कुछ बाधाएं डालने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही कोई नया काम शुरू करें, इससे निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। भाई बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा और आप एक दूसरे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। संतान के करियर को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी आपके हर कदम में मदद करेंगी, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं का हल हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आज आप अपने प्रिय को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप कुछ मामले में एक बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप धन संचय करने की ओर ध्यान ही नहीं दे पाएंगे और बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप उत्साह से भरपूर नजर आ रहे हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप कामकाज में सावधानी बरतें। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दी बाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने से बचना होगा। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। घर बाहर दोनों जगह सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आप अपने कामकाज को समय पर निपटा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की उम्मीद है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में अपना ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी को किसी बात पर नाराजगी ना दिखाएं, नहीं तो वह आपसे दूर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। किसी नए कामकाज को शुरू कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन बेहतर नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।