24 December Rashifal: इन 7 राशि वालों को धनलाभ और उन्नति मिलने के हैं योग, बाकी राशि वाले भी जाने अपना हाल

24 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

24 दिसंबर 2020 राशिफल | 24 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। समाज में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। कार्यालय में आपका रुतबा बढ़ेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यस्त दिनचर्या होने के बावजूद भी आपका स्वास्थ्य बहुत ही बेहतर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवन में कोई नया मोड़ आ सकता है जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन कमजोर रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आपकी सेहत खराब हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही ना करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है, जिसकी वजह से शरीर में थकावट और तनाव महसूस हो सकता है। जरूरी योजनाओं पर आप पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। अचानक वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। मुश्किल परिस्थितियों में परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें। अचानक घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। माता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आज आपका मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलने की संभावना है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी समारोह में जा सकते हैं। भाग्य के बलबूते आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। निजी जीवन की परेशानी दूर हो सकती हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज तनाव में रहेंगे। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बात को लेकर अनबन बनी रहेगी। इस राशि के लोग किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा अनहोनी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। अचानक धन लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्यालय में पदोन्नति मिलेगी। आप अपने बेहतर प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों को खुश कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। आप कोई लंबी अवधि का निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। निजी जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे परंतु पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है।