24 February Rashifal: इन 4 राशियों को निवेश से रहना होगा दूर, बाकी राशि वालें भी जाने अपना हाल

24 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

24 फरवरी 2021 राशिफल | 24 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को कोई लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। यदि आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधान रहें अन्यथा चोट लग सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के घर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। आप बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद मत कीजिए। जरूरी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आप अपनी आमदनी के अनुसार फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी नई योजना में आप गंभीरता से ध्यान देंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से परेशानी कम होगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। प्रिय आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। निवेश संबंधित मामलों में घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुछ अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। निजी जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस करने का अवसर मिल सकता है। समाज में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। छोटे-मोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। निवेश संबंधित कामों से आपको बचना होगा। प्रभावशाली लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अचानक विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय गुजरने वाला है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। आपकी किसी पुरानी योजना का अच्छा लाभ मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की तरफ से परेशानी थोड़ी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं। निजी जीवन में परेशानियों का समाधान हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्यार के मामले में समय सामान्य रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती भरा व्यतीत होगा। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। किसी करीबी मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।