24 जुलाई 2022 राशिफल: आज 2 राशियों का दिन रहेगा शुभ, नौकरी-कारोबार में होगी अच्छी उन्नति

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होने की संभावना है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बेहतर बनाए रखें। शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अति उत्तम परिणाम मिलने वाला है। नौकरी-व्यापार में मनचाही तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से आपका मन चिंतित होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप मानसिक तनाव अधिक महसूस करेंगे, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता आपको सता सकती है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने सभी जरूरी काम समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जरूरी काम में कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर आप कहीं पैसे निवेश करने जा रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। जल्दबाजी में फैसला लेना ठीक नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। विदेश में काम करने वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। परिवारवालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है लेकिन आपको यदि जोखिम उठाना पड़े तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। राजनीति की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है, जिसके चलते आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आपका मन चिंतित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। नए-नए कामों की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा नजर आ रहा है क्योंकि आपके सामने एक के बाद एक नई समस्या आती रहेंगी, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आप किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आज आप कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। आपके सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको भरपूर सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मेहनत भरा रहेगा। आपको अधिक मेहनत के बाद भी उतनी सफलता नहीं मिल पाएगी, जितनी कि आपको उम्मीद थी, जिसकी वजह से आपका मन निराश रहेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान खेलकूद में अधिक रहने वाला है। पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।