24 May Rashifal: सोमवार का दिन इन 6 राशियों के जीवन में लाया है खुशियां, भाग्य का मिलेगा साथ

24 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

24 मई 2021 राशिफल | 24 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके जरिए कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दूसरों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। पैसा कमाने के जरिए हासिल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा परंतु आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। आप खुद बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। रिश्तो के मामले में किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। मन की सारी परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। पुराने निवेशकों के चलते आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। हाउसवाइफ अपने घर की साज-सज्जा में दिन व्यतीत करने वाली हैं। विदेश में काम कर रहे जातक अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित रहेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। अनजान लोगों की बातों पर भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन निराशाजनक रहेगा। घर के किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव अधिक बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। व्यवसाय में थोड़ा संभल कर रहें। आप अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। घरेलू चीजों की खरीदारी में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय के साथ व्यतीत समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब नजर आ रहा है। खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक कठिनाइयों का हल निकल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आपको पैसों के लेनदेन में काफी सतर्क रहना होगा। जो महिलाएं गर्भवती हैं, उनको अपना ख्याल रखना चाहिए। आप चलते फिरते किसी भी अनजान की बातों में ना आएं अन्यथा धोखा खा सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। किसी पुराने निवेश के चलते आय में बढ़ोतरी नजर आ रही है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक शारीरिक रूप से बीमार महसूस कर सकते हैं। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात कर सकते हैं।