24 मई 2023 राशिफल: आज बन रहा अद्भुत संयोग, इन राशियों को होगी धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति, मेहनत लाएगी रंग

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन निराशाजनक रहेगा। जरूरी कामों में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका आज किसी संपत्ति संबंधित विवाद को अपने भाइयों से मिलजुलकर निपटाने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी काम को करें, तो उसे वरिष्ठ सदस्यों के की निगरानी में करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन छात्रों के लिए काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि उनके किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति से आप अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत मत कीजिए। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए आप अपने किसी भी काम में जल्दी बाजी मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो वह भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को आज अपनी रुकी हुई डीलों को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने किसी काम के लिए अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है।