24 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों के सुख के साधनों में होगी वृद्धि, मिलेगी हर काम में सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। किसी भी व्यक्ति से बातचीत करते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे और किसी काम को करने में पूरी रुचि दिखाएंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप आधुनिक विषयों में भी रूचि दिखाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप पूरी लगन और मेहनत से काम करके कोई अच्छा पद प्राप्त कर सकते हैं लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। मकान और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कुछ भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है। आपको कुछ मामलों में बड़ों की बात सुनी होगी, कभी कभी बड़ों की बात सुननी और समझनी अच्छी होती है। कुछ निजी मामलों को आप घर के अंदर ही रखें, तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। आप किसी काम में संकोच करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपसे पहले किसी भी प्रकार की गलती हुई थी, तो उसके लिए भी आपको माफी मिल सकती है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि रखेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी से घर और बाहर सभी का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपके घर में अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य उनमें व्यस्त रहेंगे। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है। अगर आपने पहले पैसा निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने कुछ परिजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या का समाधान आप अपने माता-पिता से बातचीत करके निकाल सकते हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी खर्चीला रहेगा। आपका मन कुछ परेशान रहने वाला है, क्योंकि आपके खर्चे बढ़ने से अब उन्हें नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ सहकर्मी और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी भी प्रकार का निर्णय ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कमाई के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद में जीत मिल सकती है। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। बिजनेस कर रहे व्यक्ति आज अपनी कुछ पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत और बुद्धिमानी से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप धार्मिक आयोजनों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे वह अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।