24 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज शुभ योग बनने से इन 6 राशि वालों की होगी उन्नति, घर की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। आज आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को सावधानी बरतनी होगी, उन्हें अपने जूनियर को सौपे गए काम पर पूरी निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या का कारण बनेगा। रचनात्मक कार्यों में लगन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपनी मेहनत से सभी कामों को पूरा करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के साथ मार्केट में घरेलू चीजों की खरीदारी करने जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। आपको विदेश में किसी रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी राजनेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने का मौका मिले, तो जरूर कीजिए और बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई नया वाहन खरीदने में कामयाबी मिल सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आया है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। आपको पहले का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। आज आपको किसी छोटी बात पर बुरा नहीं मानना है और किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर करें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से स्वभाव के चिड़चिड़ापन के कारण कुछ गलत बोला था, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। यदि आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में कार्यरत व्यक्ति आज एक काफी बिजी रहेंगे, जिसके कारण वह अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में अगर बड़े अधिकारी आपसे किसी काम को करने के लिए कहते हैं, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे बेचैनी महसूस होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होते हुए नजर आ रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी होगी और आपका मानसिक बोझ भी कम होगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के बीच आज किसी तीसरे के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। जो युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन कठिन नजर आ रहा है। आपसे कुछ गलतियां हो सकती हैं, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आपको अपने कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते प्राप्त हो सकते हैं। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।