24 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लीजिए। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं के लिए आप अपने सीनियर से बातचीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार के मामले में आज आपको किसी पर भी भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलेंगे, जिनको पहचान कर आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। कोई पुराना वाद विवाद समाप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम नजर आ रहा है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को खोला, तो उसमें आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, क्योंकि उन्हें कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा, जिसमें उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में आज आपको किसी परिजन से मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में बहुत कठिनाई होगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने के बारे में सोच रहे थे, आज उसमें आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिसमें वह जरूर जाएं क्योंकि वह उनके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे उनका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन कठिन नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ नहीं समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करें। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए, नहीं तो वह बाद में आपके लिए गलत साबित हो सकता है। आज आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्या में आज सुधार हो सकता है, लेकिन यदि समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति अच्छे काम से अपने सीनियर्स का दिल जीत कर प्रसन्नता हासिल करेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाएं, आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को जानने का मौका मिलेगा। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। माता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। कुछ घरेलू समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव बना रहेगा, जिसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है। आज किसी काम को पूरा ना होने के कारण आप परेशान, तो रहेंगे लेकिन आप उसे बार-बार करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन-मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं ,तो उसमें सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप मन से स्वस्थ रहने के कारण आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिसे आपको अच्छे कामों पर लगाना होगा। धन संबंधित मामलों में यदि लंबे समय से आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज सुलझ सकता है। आज काम की अधिकता होने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, क्योंकि वह पहले से मजबूत होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है।