25 April Rashifal: इन 4 राशियों के भाग्य में है लाभ, वहीं ये जातक जल्दीबाजी में न लें फैसला

25 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 अप्रैल 2021 राशिफल | 25 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपका हर संभव सहयोग देगा। दांपत्य रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों पर आप पूरा फोकस कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। कैरियर के क्षेत्र में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच विचार करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किस्मत के सहारे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात करके आप बेहद खुशी महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान देना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना है। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को बड़ा मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्य क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। व्यापार की गति में तेजी आ सकती है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी। दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। काम के प्रति धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। कामकाज में किसी भी प्रकार की छोटी गलती आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दांपत्य रिश्ते में फिर से ताजगी भरने का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद मिलेगी। बिजनेस में कोई अच्छा समझौता मिल सकता है, जो आगे चलकर बेहद फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा क्योंकि मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। किसी काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच-विचार कर सकते हैं परंतु उससे पहले घर में विचार-विमर्श जरूर कर लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कैरियर के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आमदनी के अनुसार खर्च पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। निवेश किए गए पैसे में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू करने का सोच सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यो से प्रसन्न होंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कारोबार में बरकत होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।