25 December Rashifal: मेष और कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा खुशियों से भरपूर, बाकी राशि वाले भी जाने अपना हाल

25 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 दिसंबर 2020 राशिफल | 25 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज अपने परिवार के लोगों के साथ सुख-शांति पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपका अनुभव फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक अपनी किसी पुरानी योजना का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। मानसिक परेशानियां कम होंगी। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कार्यालय में मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक चिंता अधिक रहेगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। कामकाज की योजनाओं को आप गुप्त रखें। आप किसी के सामने उजागर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है, जिसके माध्यम से आपकी आर्थिक हालत सुधर सकती है। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर-परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का मनोरंजन के कार्यो में अधिक लगेगा। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है परंतु आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करना होगा। शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में खूबसूरत पल आएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में नए नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज का दिन निवेश संबंधित कामों के लिए बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं, जिसमें आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी प्राप्त होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को निवेश करते समय होशियारी दिखानी होगी। आप कोई भी कदम जल्दीबाजी में ना उठाएं। परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच चल रही परेशानी दूर हो सकती है। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी होने की संभावना नजर आ रही है इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी बात का विरोध ना करें। किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। जरूरी कामों में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आप बेवजह तनाव मत लीजिए। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरत समय व्यतीत करेंगे।