25 February Rashifal: मेष और कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिलेगा फायदा, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

25 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 फरवरी 2021 राशिफल | 25 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से आपको आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आज विभिन्न स्रोतों से धन लाभ की स्थिति बन सकती है। कई लाभदायक अवसर हाथ लगेंगे, इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाएं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। गाड़ी चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी भी मामले में जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन बेहद प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा चिंतित रहेगा। किसी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अपने खान-पान की आदतों में सुधार कीजिए। आज निवेश संबंधित कामों से बचकर रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी कठिन मेहनत से सभी कार्य सफल करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप कहीं बड़ा निवेश करने का सोच सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा दिया है तो वह वापस मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। साथ काम करने वाले जातकों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज मन शांत रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। भूमि-भवन से संबंधित कामों में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल मिलने वाला है। धन संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैसा खर्च करना होगा। जहां जरूरत हो वहीं पर धन खर्च कीजिए। रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा नकारात्मक नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में फायदा मिलेगा। आपकी कोई रुकी हुई योजना पूर्ण हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई कोशिश लाभदायक सिद्ध होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। भूमि संबंधित चीजों से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा। आप किसी भी मामले में निर्णय ना लें। भविष्य को देखते हुए या फिर लंबे समय के लिए धन के निवेश के बारे में विचार कीजिए। अनुभवी लोगों से परामर्श ले सकते हैं, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।