25 जनवरी 2023 राशिफल: श्री गणेश की कृपा से 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, अचानक धन लाभ के संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार के लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। करियर में अगर कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए पूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके जूनियर भी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आप संतान के भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं पर निवेश करने के लिए बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ समाचार लेकर आया है। जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में आपकी सफलता की कुछ नई राह बनेगी और आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन जरूरी कामों को करने के लिए रहने वाला है। आप अपने परिजनों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। अचानक आपको धन लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की ओर से आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर बहसबाजी चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको एक से अधिक कामों से इनकम होने की संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन कुछ कमजोर नजर आ रहा है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। नौकरी करने वाले व्यक्ति अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों की बातों का बुरा मान रखेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में चल रही समस्याओं का अंत होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी अपने कुछ मित्रों व करीबियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपको उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी नए वाहन अथवा गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय स्वभाव में नरमी लानी होगी। परिवारिक मामलों को आप घर से बाहर मत जाने दीजिए, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खास रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए कुछ नई उपलब्धियां आज का दिन लाया है। लेकिन आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आया है। घरेलू सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको रुके हुए काम भी समय रहते पूरे करने होंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं, वह कुछ योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। आपकी संतान की नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। रचनात्मक कार्य को भी आज बल मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन रहेगा। फिजूलखर्ची बढ़ने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज नए नए लोगों से जान पहचान होगी, लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत आज रंग लाने वाली है लेकिन आप जल्दीबाजी में किसी भी काम को मत कीजिए।