25 July Rashifal: इन राशि वालों का बेहद खास रहेगा दिन, सितारे रहेंगे बुलंद, काम में मिलेगी सफलता

25 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 जुलाई 2021 राशिफल | 25 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कई क्षेत्रों से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आमदनी से अधिक घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को पूर्व में बनाई गई योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। व्यापार के क्षेत्र में अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। सेहत खराब हो सकती है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। घर परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आप अपने कामकाज पर ध्यान दीजिए। आप अपनी मेहनत का अधिक फायदा प्राप्त कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे परंतु देखभाल के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। कई क्षेत्रों से धन लाभ मिलने के योग हैं। आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। किस्मत के सहारे कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आप कोई व्यापार साझेदारी में शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ पुराने बनाए गए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की स्थिति बन रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत करके पुरानी यादें ताजा होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। जीवनसाथी की सहायता से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में मन मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम् रहेगी। शत्रु पक्ष परास्त होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन धर्म-कर्म के कामों में व्यतीत होने वाला है। आप दूसरों की सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अधिनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ सीख सकते हैं। व्यापार को लेकर नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में काफी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक बेचैनी शांत हो सकती है। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। धन लाभ होगा। घर की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी बड़े काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहेगा। महान व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी सहायता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के जातक किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पढ़ाई पर आपको फोकस करने की आवश्यकता है।