Site icon NamanBharat

25 मई 2023 राशिफल: आज 4 राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, जीवन के संकट होंगे दूर, हर काम होंगे सफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी कोई अभिलाषा पूरी होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने पिताजी के साथ की जरूरत होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित होंगे, जहां आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, क्योंकि यह उनके बनते हुए कामों में भी बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें उछाल देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले व्यक्ति सावधान रहें, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा कर सकता है। आप जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च मत कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा साबित होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद बातचीत के जरिए समाप्त होंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाले भोजन का सेवन ना करें, नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपकी आमदनी बढ़ने से आपके कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। लेकिन आप भविष्य के लिए कुछ धन का संचय करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलने से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अन्य दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहेगा। धन संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपके भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो जाएगी। बिजनेस में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे, उनको आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मेहनत से भरा रहने वाला है। घर परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आपको घबराना नहीं है। व्यस्त रहने के कारण आपको अपनी जिम्मेदारियों पर भी पूरा ध्यान देना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्ति आज अपनी रुकी हुई योजनाओं पर पूरा ध्यान दे सकते हैं। आप खुद को साबित करने के चक्कर में किसी गलत राह पर चल सकते हैं। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने में सफल रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप कार्य क्षेत्र में किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, तभी आप उससे बाहर निकल पाएंगे, नहीं तो आपके ऊपर शत्रु हावी होने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आपको मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए समय बढ़िया रहेगा क्योंकि उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। आप अपने घर में कुछ पूजा-पाठ आदि करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें।

Exit mobile version