26 April Rashifal: इन 6 राशियों पर ग्रह-नक्षत्रों का रहेगा शुभ असर, होगा बड़ा फायदा, पढ़ें राशिफल

26 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 अप्रैल 2021 राशिफल | 26 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ बातों पर पछतावा हो सकता है। आपको अपने भविष्य का ध्यान रखना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातको की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आपका मन खुश रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सरकार या शासन से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपको कोई बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। आप अपनी योजनाओं के अनुसार सभी कार्य करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों में थोड़ा संभल कर रहें। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक मानसिक रूप से थोड़ा परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। पिताजी की सहायता से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लाभ की स्थिति बन रही है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। मनचाही जगह पर ट्रांसफर होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। कारोबार में विस्तार होगा। मुनाफे में वृद्धि हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बच्चों की सेहत की चिंता लगी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप खुद को मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों की कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। प्रभावशाली जातकों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। महामारी के प्रति सजग रहने के लिए अत्यधिक चिंतन ठीक नहीं है, आप सावधानी बरतें। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज सुख, लाभ और उन्नति मिलने के योग हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन के रिश्तो में आपको कुछ नयापन महसूस हो सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप कहीं निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। मन की परेशानियां दूर होंगी। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ना होगा अन्यथा आगे चलकर परेशानी खड़ी हो सकती है। आप मानसिक रूप से थोड़ा चिंतित नजर आ रहे हैं। गला खराब होने या जुखाम के प्रति सतर्क रहना होगा। महामारी को देखते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे करके रखना बहुत ही आवश्यक है।