26 December Rashifal: इन 6 राशियों पर ग्रहों का रहेगा शुभ प्रभाव, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें राशिफल

26 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 दिसंबर 2020 राशिफल | 26 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। भवन वाहन खरीदने की योजना बन सकती है, जीवन में तरक्की पाने के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है, इसलिए सोच समझकर ही धन खर्च कीजिए। गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अचानक आर्थिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में आपको अति उत्तम नतीजे हासिल होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को व्यापार में सफलता हासिल होगी। पिता की सहायता से आपको लाभ मिलने की संभावना है। संपत्ति से फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन की स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के सहारे जीवन में कुछ अच्छी घटनाएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अचानक रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनका समाधान हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी तय हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है परंतु जल्द ही आप दोनों के बीच समझौता हो जाएगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। भगवान की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है परंतु आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना की चर्चा होने की संभावना है। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का समय मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन की स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। माता से प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने काम की योजना पूर्ण हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची होने की संभावना है इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खानपान में सुधार कीजिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। नए लोगों से दोस्ती होगी।