26 February Rashifal: इन 6 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, आय में होगी वृद्धि

26 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 फरवरी 2021 राशिफल | 26 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। निवेश संबंधित कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। प्रेमियों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नहीं है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा चोट लग सकती है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है, जिससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलने वाला है। आप काम के सिलसिले में किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका फायदा उठाएं। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आप अपने करियर के क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नई योजनाओं का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अचानक प्रिय मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज खुद को शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। पैसा कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से बचत करना काफी मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ध्यान दीजिए। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप बेहद भाग्यशाली रहेंगे। किस्मत के सहारे आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आय में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य सफल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा नजर आ रहा है। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी उदास रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने की संभावना है। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। पुराने निवेशों के चलते आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस करने का अवसर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यालय में आप षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप कार्यालय में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।