26 June Rashifal: इन 5 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, नौकरी-व्यापार में मिलेगा फायदा

26 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 जून 2021 राशिफल | 26 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी संघर्ष भरा रहेगा। कठिन मेहनत करने के बाद आपको कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है। किस्मत के भरोसे ना बैठें। रुके हुए कामों पर ध्यान दीजिए। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में भारी फायदा मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। प्रेम जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। अचानक आपकी उन्नति को देखकर सभी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चिंताजनक रहेगा। भाई-बहनों की चिंता अधिक रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा हाथ लग सकती है। प्रिय से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। कारोबार की चिंता दूर होगी। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों से सभी समस्याओं का हल निकल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लाभ की स्थिति बन रही है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से किसी कार्य को सफल कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आपका मन हर्षित होगा। कार्य-व्यापार में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आप कोई नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के द्वारा बनाए गए नए संपर्क से लाभ मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक-धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल की वजह से आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। संपत्ति के मामले में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद हो सकते हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। कोई पुराना वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापसी की संभावना ना के बराबर नजर आ रही है। माता-पिता और गुरु की सेवा और सम्मान कीजिए, इससे आपको हर क्षेत्र में लाभ अवश्य प्राप्त होगा।