26 May Rashifal: इन 4 राशियों को होगा आर्थिक फायदा, वहीं 2 राशियों को इन मामलों में होगा नुकसान

26 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 मई 2021 राशिफल | 26 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अचानक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कारोबार में कुछ नया बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा सुकून भरा रहेगा। कामकाज का बोझ कम रहेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का कद्र करेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखते हुए पूरी उर्जा बनाए रखें। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। सरकारी कामकाज पुरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आप अपनी किसी भी काम में लापरवाही ना करें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। आपको आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। रुके कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के जातक किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। मानसिक तनाव कम रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज काफी संभल कर रहना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में मिश्रित सफलता हासिल होगी। युवा वर्ग को यही सलाह दी जाती है कि आप कुसंगति से दूर रहें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर फोकस बढ़ाना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के व्यवहार में रूखापन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको प्रमोशन मिलने के योग हैं। कारोबार में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। विदेश में काम कर रहे जातकों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। निवेश करने वाले कागजी दस्तावेज को आप पूरी तरह से पढ़ लीजिए, उसके बाद ही हस्ताक्षर करें। अचानक बच्चों की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका गला थोड़ा खराब रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों को बेहतरीन फायदे मिलेंगे। ग्राहकों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में कठोर मेहनत करनी पड़ेगी परंतु मन मुताबिक परिणाम मिलने की संभावना नजर आ रही है। कार्यालय का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य पूरे कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपने कामकाज पर ध्यान दें। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातको को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।