26 मई 2023 राशिफल: आज 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर हो जाएगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपको व्यापार संबंधी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको उत्तम संपत्ति प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा, जिसके बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। यदि जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज पारिवारिक जीवन बहुत ही शानदार रहेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अचानक किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलेगी, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी लेकिन आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं और आपको अपने कार्यों पर फोकस बनाए रखना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाने से बचना चाहिए। बिजनेस कर रहे व्यक्ति अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा मत कीजिए। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।